खबर को सुनें

चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के निर्देशन में गैर जमानती वारंट वाले अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में अभियुक्त किशन बम उर्फ सागर पुत्र सक्का बम निवासी नाई बाड़ा पोस्ट व थाना थिरकु जिला कालिकोट नेपाल हाल निवासी गांधीनगर थाना कुल्लू हिमाचल प्रदेश से संबंधित फौजदारी वाद संख्या 74 /2018 अंतर्गत धारा 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कर जेल भेजा गया था जो न्यायालय से जमानत पर छोड़ा गया था।

जोकि लगभग 4 वर्षों से न्यायालय कर्णप्रयाग चमोली में उपस्थित नहीं हो रहा था तथा अभियुक्त के जमानतियों के द्वारा अभियुक्त को मृत होना बताया गया था। जिसकी मृत्यु रिपोर्ट तस्दीक हेतु नोटिस न्यायालय कर्णप्रयाग चमोली से प्राप्त हुआ था। 16 अगस्त 2022 को अभियुक्त के अंकित पते गांधीनगर कुल्लू हिमाचल प्रदेश पर दबिश दी गई । परंतु अभियुक्त नेपाली मूल का होने के कारण मौजूद नहीं मिला। सर्विलांस की मदद तथा सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त को अन्य निवास स्थान बजोरा थाना भुंतर जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया । न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक सुमित बंदुनी थाना थराली
  2. कांस्टेबल 137 ना0पु0 अशोक मालिक थाना थराली
  3. कांस्टेबल राजेन्द्र रावत एसओजी चमोली
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!