खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चोपता-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर मंडल के पास जड़ी बूटी शोध संस्थान से कुछ आगे केदारनाथ धाम की यात्रा कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों का एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें चालक सहित 11 तीर्थ यात्री सवार थे। जिसमें दस तीर्थ यात्री घायल हो गये जिनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर रेश्क्यू अभियान चलाया और घायलों को घटना स्थल से बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। सभी तीर्थ यात्री उत्तर प्रदेश के बताये जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सांय को केदारनाथ धाम की यात्रा कर लौट रहा है एक टैंपो टेªवल्स मंडल स्थित जड़ी बूटी शोध संस्थान से कुछ आगे अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा जिससे वाहन में सवार 11 तीर्थ यात्रियों में से दस तीर्थ यात्री घायल हो गये है।  घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में नमन पुत्र संजय रस्तोगी निवासी बदायूं, थाना दप्पू, उम्र 22 वर्ष, अनुग्य रस्तोगी पुत्र संजय रस्तोगी 29 साल, अनन्य रस्तोगी पुत्र महेश रस्तोगी 17 वर्ष, मौलिक रस्तोगी पुत्र शैलेश रस्तोगी, धु्रव रस्तोगी पुत्र विक्रांत, ग्राम मवाणा, मेरठ, उम्र 17 वर्ष, मिस्टी रस्तोगी पुत्री विक्रम रस्तोगी 19 वर्ष, अभिषेक रस्तोगी, प्रखर और शैली और चालक आलोक पुत्र बाबू लाल निवासी हरिद्वार मौजूद हैं। गंभीर घायल प्रखर को हायर सेंटर रैफर  किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!