खबर को सुनें

हरिद्वार। पुलिस ने नेशनल मोटर्स से कार चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पकड़े गए आरोपित की करीब एक दर्जन मुकद्मों में तलाश थी। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बीते रोज भगवानपुर थाना क्षेत्र के निवासी मनव्वर ने अज्ञात के खिलाफ मक्खनपुर भगवानपुर गागलेहड़ी रोड़ स्थित नेशनल मोटर्स से स्वयं की सेन्ट्रो कार एचआर 15 एक्स-3265 चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना भगवानपुर में तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई थी। शनिवार को पुलिस को मुखबिर से आरोपित के क्षेत्र में चोरी की कार में सवार होकर घूमने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने सूचना पर काली नदी चेकपोस्ट पर चौकिंग अभियान चलाया और चोरी की गई सेन्ट्रो कार को बरामद कर लिया। पुलिस ने कार चालक आरोपित सावेज पुत्र नसीम उर्फ कल्लू निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेपुर जनपद सहारनपुर को हिरासत में लिया गया। जबकि दूसरा आरोपित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपित सावेज के ताऊ का लड़का निकला और कार चुराने की घटना में सम्मिलित रहा।

पुलिस द्वारा आरोपित का आपराधिक इतिहास खंगालने पर उस पर यूपी के सहारनपुर जिले में 11 विभिन्न मामलों में आपराधिक मुकद्में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। वहीं फरार आरोपित की तलाश मंें पुलिस जुट गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!