खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा उप चुनाव के लिए शुरू नामांकन प्रक्रिया के तहत बुधवार को विधानसभा उप चुनाव में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए। एआरओ बदरीनाथ राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के बच्चीराम उनियाल, निर्दलीय मुकुन्द सिंह और निर्दलीय विरेन्द्रपाल सिंह ने नामांकन पत्र लिए।

अब तक 10  प्रत्याशी  नामांकन पत्र ले चुके हैं जिसमें भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी, कांग्रेस के लखपत बुटोला, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह, आम आदमी पार्टी के दिलवर सिंह फरस्वाण, निर्दलीय सुनील हटवाल, देवेन्द्र सिंह राणा, नवल खाली यूकेडी के बच्चीराम उनियाल, निर्दलीय मुकुन्द सिंह और निर्दलीय विरेन्द्रपाल सिंह ने नामांकन पत्र लिया है। अभी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!