देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

भाग कार्यालय की बैठक में गांव-गांव अभियान पहुंचाने का आह्वान

रिक्त अंचल और संच पदों को भरने के प्रस्ताव मंजूर

रुद्रप्रयाग। एकल अभियान के स्वाभिमान पर्व को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और समितियों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया। भाग कार्यालय बीकेएस प्रथम में आयोजित बैठक में गढ़वाल मंडल (भाग) अध्यक्ष कालिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि एकल अभियान देश के लिए महत्वपूर्ण पहल है और इससे जुड़कर कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि स्वाभिमान पर्व में कार्यकर्ता जिस समर्पण और ऊर्जा के साथ जुटे हैं, वह संगठन के लिए मिसाल है। सम्भाग और प्रभाग-5 से भाग, अंचल, संच और आचार्यों को मिलने वाले निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन करने के साथ कार्यकर्ताओं को समितियों का गठन कर स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना चाहिए।

गोपेश्वर अंचल की पालक एवं सम्भाग महिला समिति प्रमुख दया पाड्या ने अभियान के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव दिए। उन्होंने समितियों को मजबूत करने और उनके माध्यम से कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में भाग उपाध्यक्ष शीला रावत और सचिव संतोष मेवाल ने आपसी सहयोग से अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही। भाग गढ़वाल की महिला समिति प्रमुख सरला खंडूरी ने एकल अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में विभिन्न अंचलों से आए प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। रिक्त अंचल और संच पदों को भरने से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर अभियान की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा।

इस अवसर पर सम्भाग गतिविधि प्रमुख भावना उपाध्याय, भाग प्रमुख प्रीति खन्ना, उमेश, मोहित, अखिलेश, किरण, राजेश, आरती, कोमल, आमीषा, सोनम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!