खबर को सुनें

बीमा व निवेश के नाम पर करीब सवा करोड़ रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पूर्व गिरोह का सरगना भी दिल्ली से ही गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक खुद को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी बताकर पॉलिसी में समस्या को हल करने के बहाने लोगों से उनकी बैंक डिटेल लेकर पैसों की मांग करते थे। इतना ही नहीं आरोपी मैच्योर हो चुकी पॉलिसी की रकम को टेंडर में इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का लालच देकर लोगों से ठगी करते थे।

दरअसल मामले मेे साइबर क्राइम थाने में दर्ज एक पीडि़त विनोद कुमारी बंसल की तहरीर पर एसटीएफ ने मामले की जांच करते हुए ठग गिरोह के मुख्य आरोपी मनीष पाल निवासी नागलोई पश्चिमी दिल्ली को बीती तीन फरवरी को गिरफ्तार किया था। जांच के बाद गिरोह के अन्य सदस्य राहुल पांडे का भी नाम सामने आया। जिसे पुलिस ने को नागलोई पश्चिमी से गिरफ्तार कर लिया।

साइबर क्राइम थाने में पीडि़ता ने तहरीर ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उन्हें मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए फोन किया और कहा था कि पॉलिसी में कुछ गड़बड़ है जिसके हल के लिए उन्होंने विनोद से कुछ जानकारी मांगी, जो विनोद ने उन्हें दे दी। साथ ही ज्म्छक्म्त् में इन्वेस्ट कर लाभ कमाने के लालच में विनोद ने आरोपियों की करीब एक करोड़ तीस लाख रुपए दे दिए। जब पीडि़त को एहसास हुआ कि उसके साथ उगी हुई तो उसने इसकी शिकायत साईबर थाने में दर्ज कराई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!