खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत का जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाउ के साथ स्वागत किया। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव के टिप्स भी कार्यकर्ताओं को दिए।

नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रावत ने कार्यकर्ताओं का आह्वन करते हुए कहा कि आने वाला वर्ष 2027 चुनावी वर्ष है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से तैयार रहें। प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार कैसे बने इसको लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में मंथन करना होगा। कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित  कार्य कर रही है। योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच रही। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। इसका जनसमुदाय को लाभ मिल रहा है। इसलिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह जन-जन तक सरकार की विकासकारी नीतियों और कार्यों को पहुंचाएं ताकि जनता भाजपा के पक्ष में खड़ी रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, मोनू सती, राकेश नेगी, विपिन कंडारी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन युवा मोर्चा महामंत्री दीपक भट्ट  ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!