खबर को सुनें

लक्ष्मणझूला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी कांवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लिया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा।कोरोना महामारी के चलते विगत 02 वर्षों से कांवड़ मेला नहीं हुआ है। जिस कारण इस वर्ष कांवड़ मेले में अधिक शिवभक्तों की आने की पूर्ण सम्भावना है। जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा कांवड़ मेला-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के कांवड़ मेला क्षेत्र के गरूड़चट्टी, बाखाला तिराहा, पीपलकोटी, जिला पंचायत पार्किग, टैक्सी यूनियन पार्किंग, मन्दिर परिसर आदि क्षेत्रों का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित चलाने, जिला पंचायत से समन्यव स्थापित कर पार्किग हेतु नई पार्किग व्यवस्था बनाने, पैदल यात्रियों के लिये पानी की व्यवस्था करने व पार्वति मन्दिर से नीलकण्ठ मन्दिर परिसर तक पैदल ढलान वाले रास्ते पर बीच-बीच में लकड़ी के बैरियर लगाने हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा श्री नीलकण्ठ महादेव के दर्शन किये गये।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!