खबर को सुनें

पौड़ी गढ़वाल। पौडी गढ़वाल के पुलिस मुख्यालय से सोमवार को पांच हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल स्कॉर्पियो वाहनों को को पुलिस कार्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकयशवन्त सिंह चैहान ने हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित मार्गों पर रवाना किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल के कार्यों तथा उनके निर्धारित मार्गों के बारे में में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल दो शिफ्ट में कार्य करेंगी तथा जनता की सुविधा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। राजमार्गो के साथ अन्य मार्गों पर किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना, अपराध तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में इन वाहनों के 24 घंटे हाईवे पर नियुक्त होने पर पुलिस के रिस्पांस टाइम में भी कमी आएगी, जिससे जनपद पुलिस के कार्यों में गुणात्मक वृद्धि होगी साथ ही जनता लाभान्वित होगी। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक प्रेमलाल टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक विपेन्द्र सिंह, निरीक्षक अभिसूचना इकाई मनोज असवाल, प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!