खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। पोखरी न्याय पंचायत में खेल महाकुंभ का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। खेल महाकुंभ के तहत 60 मीटर दौड़ में हाईस्कूल वीणा के साहिल ने प्रथम तथा जीआईसी नागनाथ के अकुंश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 600 मीटर बालक वर्ग की दौड में  साहिल ने प्रथम व अंकित ने द्वितीय स्थान बनाया। 100 मीटर बालक वर्ग में अक्षय प्रथम व प्रियांशु द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आईशा ने प्रथम व सलोनी ने द्वितीय स्थान पाया। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में प्रियांशु ने प्रथम व साहिल ने द्वितीय स्थान बनाया। 200 मीटर बालिका वर्ग में आईशा प्रथम व सलोनी द्वितीय स्थान पर रहीं। ऊंचीकूद में बालक वर्ग में सलभ प्रथम व आर्यन किशोर द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजली प्रथम व कविता द्वितीय रही। निर्णायकों में अनूप रावत, सतीश कुमार, अजन सिंह नेगी, प्रमोद असवाल, निशा, सुमित चौधरी, कुनाल एवं आकाश सिंह नेगी शामिल रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। अटल उत्कृष्ट विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ के प्रधानाचार्य जीएल सैलानी ने कहा कि वर्तमान समय खेलों का है और विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में तन-मन से भाग लेना चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!