खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के महिला और युवक मंगल दलों को रविवार को बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने विधायक निधि से खेल और सांस्कृतिक सामग्री की वितरण किया।

विधायक महेंद्र भट्ट ने खेल सामग्री वितरण करते हुए कहा इस प्रकार की सामग्रियों के वितरण से ग्रामीण क्षेत्रों की महिला मंगल दलों को भी सांस्कृतिक गतिविधियों मे भाग लेने का मौका मिलता है इसे हमारी संस्कृति का प्रचार प्रसार भी होता है, वहीं उन्होंने युवा दल को खेल सामग्री देते हुए कहा मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को आगे ले जाना है। इस प्रोत्साहन से खेल में प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस मौके पर विधायक ने कोरोना काल में बेहतर सेवाऐं देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और  आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। विधायक ने जोशीमठ के ग्राम पंचायत कुंडी खोला, ढाक, पुलना, अरुडीं पटूरी, भर्की, लौंग, सलूड डुंग्रा की महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक कार्यक्रम की सामग्री और युवक मंगल दल सूकी को खेल सामग्री वितरण की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष विजया रावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रोहिणी, सहकारी बैंक की जिला अध्यक्ष गजेंद्र रावत, माधव प्रसाद, जगदीश सती, लक्ष्मण फर्की आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *