खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे ने बदरीनाथ यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान गोविंदघाट थाने में पुलिस कर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के युक्त स्मार्ट पुलिस बैरक का उद्घाटन किया।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में पुलिस जवानों के रहन-सहन के स्तर को आधुनिक बनाये जाने के लिए पुलिस बैरक, मैस, कार्यालयों के उच्चीकरण करने के लिए निर्देशित किया है। ताकि पुलिसकर्मी जब शाम को अपनी ड्यूटी से बैरक में आये तो उन्हें घर जैसी सुविधा मिल सके और वे शारीरिक और मानसिक रुप से फिट रह सकें। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ने  थाना गोविन्दघाट की स्मार्ट पुलिस बैरक का उद्धाटन किया गया। थाना गोविन्दघाट के कर्मगणों ने ड्यूटी के अतिरिक्त समय में स्वंय श्रमदान कर के खाली पडे हॉल का नवीनीकरण कर एक आदर्श बैरक में स्थापित किया है। इस दौरान यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक, थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, यातायात उपनिरीक्षक दिगम्बर उनियाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!