खबर को सुनें

गोपेश्वर  (चमोली)। चमोली जिले के मंडल घाटी के सगर गांव निवासी सेना के जवान गजेंद्र सिंह नेगी की ह्दय गति रुकने से मौत हो गई है। बुधवार को सेना के जवान पार्थिव शरीर को लेकर सगर गांव पहुंचे। एक घंटे तक जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके आवास पर रखा गया। उसके बाद उनके पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शहीद गजेंद्र सिंह, उम्र 52 वर्ष के पिता दयाल सिंह नेगी की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है। शहीद गजेंद्र सिंह बेहद मिलनसार और हंसमुख थे। उनकी बेटी एम्स दिल्ली में सेवारत है, जबकि बेटा पढ़ाई कर रहा है। सेना के जवान बुधवार को उनका पार्थिव शरीर को लेकर गांव में पहुंचे। गजेंद्र सिंह मणिपुर में असम रेफल में तैनात थे। हृदय गति रूकने के कारण सेना के जवान गजेंद्र सिंह नेगी का देहावसान हो गया था।

बुधवार को सेना के जवान शहीद सैनिक गजेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से लेकर उनके गांव सगर पहुंचे। शहीद के पार्थिव शव को देख कर गांव इलाके में शोक की लहर छा गयी। पैतृक घाट पर उनका विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!