खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर के बांजबगड़ निवासी मनोज सिंह बिष्ट की मौत के मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। आशा व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही मनोज बिष्ट की मौत की गुत्थी सुलझ जाएगी।

गौरतलब है कि नंदानगर विकास खंड के बांजबगड़ गांव निवासी मनोज 29 जून को गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब के घांघरिया से लापता हो गया था। 14 दिन बाद पुलिस को उसका शव घांघरिया के जंगलों में एक पेड़ पर लटका मिला था। इस पर आक्रोशित क्षेत्रीय जनता ने सोमवार को जिला मुख्यालय  गोपेश्वर में एक जुलूस प्रदर्शन के साथ ही जिला अस्पताल के गेट पर जाम लगा दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस की ओर से मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में देवेंद्र सिंह चौहान, उसकी पत्नी पुष्पा देवी, बेटा संदेश चौहान, योगी, अधिकारी, प्रकाश शामिल है। पुलिस अधीक्षक चमोली ने कहा कि परिजनों की ओर से नामजद की गई रिपोर्ट के आधार पर सभी आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। इेनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह से सच्चाई को दबने नहीं दिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!