खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। हेमकुंड साहिब यात्रा में चमोली पुलिस को दिल्ली पुलिस ने उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया है। हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त स्वयं यात्रा पर आए थे। यात्रा के दौरान भारी भीड़, विषम भौगोलिक परिस्थिति, कठिन मौसम और ऊंचाई जैसे चुनौतियों के बावजूद चमोली पुलिस द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्था, अनुशासन और यात्रियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार देखकर वे अभिभूत हो उठे। इसके चलते गोविंदघाट के थानाध्यक्ष विनोद रावत, घांघरिया चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह, कांस्टेबल गौरव, राहुल सिंह व भूपेन्द्र सिंह,होमगार्ड मुकेश तथा सचिन  को उन्होंने उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। पुलिस ने बताया कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत कर्तव्यनिष्ठा अपितु चमोली पुलिस टीम की सेवा भावना और अनुशासन का प्रतीक है। थानाध्यक्ष रावत ने बताया कि चमोली पुलिस इस सम्मान को प्रेरणा के रूप में स्वीकार करते हुए भविष्य में भी यात्रियों और जन सामान्य की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लेती है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!