खबर को सुनें

हरिद्वार। सड़क हादसे में एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। स्कूटी सवार की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रूड़की के समीप भगवानपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के गांव करौंदी निवासी दिलशाद अपनी पत्नी बानो, बेटे फिरोज, चांद, असलान व बेटी मिस्बाह के साथ स्कूटर पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही ये लोग करौंदी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सात साल का चांद छिटककर दूर जा गिरा, जिस कारण से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दिलशाद, उसकी पत्नी बानो एंव तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल रूड़कर रेफर किया। दिलशाद की गंभीरं हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया है। जबकि अन्य का उपचार रूड़की के सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!