खबर को सुनें

हरिद्वार। फर्जी लेबर बताकर ट्रैक्टर ट्रॉली की चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से ठगी किया ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर ली है। साथ ही आरोपी का चालान कर दिया है। विदित हो कि 1फरवरी को गीताराम पुत्र इलम चंद सैनी निवासी ग्राम हबीबपुर निवादा थाना पिरान कलियर ने तहरीर देते हुए बताया था कि एक व्यक्ति खुद को लेबर बताकर उसका ट्रैक्टर ट्रॉली लग गया और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने तहरीर पर मुकद्मा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज आरोपित अनुस उर्फ रॉकी पुत्र राजकरण निवासी ग्राम बुड्ढाखेड़ा अहिर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर उप्र को चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली नंबर के साथ बुड्ढाखेड़ा अहिर अड्डे सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!