देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभियान तहत निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ फिट इंडिया मूवमेंट के तहत योगाभ्यास भी कराया गया।

विधि महाविद्यालय  के प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की सायना ने प्रथम, ख्याति ने द्वितीय और एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की आरजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के आयुष राणा प्रथम, नीलम द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अक्षत भट्ट ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय और ख्याति ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत योग प्रशिक्षक अंकित सिंह बर्वाल ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीके बताए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!