खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 56 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों और संस्थानों की ओर से साक्षात्कार के बाद 21 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया।

मेले में कैंप 108 देहरादून, टाटा स्ट्राइव स्किल डेवलपमेंट सेंटर गोपेश्वर, एसआईएस देहरादून और स्काईविंग्स प्राइवेट लिमिटेड समेत कई नियोजक संस्थानों ने युवाओं को रोजगार के अवसर दिए। कैंप 108 में ईएमटी, ईडीओ और पायलट, टाटा स्ट्राइव में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के ट्रेनी, एसआईएस में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर तथा स्काईविंग्स में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए चयन प्रक्रिया हुई।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी अर्चना सजवाण ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को सीधे नियोजकों से जुड़ने और अपनी योग्यता व कौशल के अनुरूप नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!