खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर शुक्रवार को एक गोष्ठी का आयोजन जिला उपभोक्ता आयोग गोपेश्वर की ओर से आयोजित की गई। जिसमें उपभोक्ता कानूनों के जानकारों ने जनता और उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिनियम, कानूनी प्राविधानों की जानकारी के साथ-साथ उपभोक्ता जागरूकता   के टिप्स भी दिये।

जिला उपभोक्ता आयोग गोपेश्वर में आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुये वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने उपभोक्ता कानूनों  को उपभोक्ता हितों के महत्वपूर्ण बताते हुये कहा जनता और उपभोक्ताओं को  अपने आपको छले जाने से सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने कहा सामाग्री के क्रय से पूर्व वस्तु की गुणवत्ता और प्रमाणिकता के प्रति जागरूकता होना जागरुक नागरिक की पहचान है। उपभोक्ता संशोधन अधिनियय 2019 के नये प्राविधानों के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता और शासकीय अधिवक्ता मनोज भट्ट नेे जानकारी दी। इस मौके पर जिला बार संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता भरत सिंह रावत, जिला उपभोक्ता आयोग की सदस्य चन्द्रकला खंडूरी, जिला पूर्ति अधिकारी शशि कला फरस्वाण, क्रांति भट्ट, जिला उपभोक्ता आयोग कार्यालय के वरिष्ठ  प्रशासनिक अधिकारी दिनेश पासवान ने अपने विचार रखे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!