खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को जनपद के आपदा प्रबंधन केन्द्र के निकट वोटर पार्क, सैल्फी प्वांइट का शुभारम्भ किया।

जिलाधिकारी ने बताया आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत वोटर पार्क, सैल्फी प्वांइट, स्वीप वॉल का शुभारम्भ करने के साथ मतदान पौध का रोपण भी गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग 14 फरवरी को मतदान करने के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी/नोडल स्वीप वरुण चैधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी, अर्शित गोंदवाल आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!