खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने 02 आईएएस और 03 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इस बाबत संयुक्त सचिव ने आदेश जारी किए हैं। IAS विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IAS वरुण चौधरी को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है। PCS वैभव गुप्ता को नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार बनाया है। PCS किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी/CALA देहरादून बनाया गया। PCS सोहन सिंह सैनी को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!