खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत चमोली में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक-बालिका खिलाड़ियों के चयन के लिए जनपद स्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में शुरू हो गई। चयन प्रक्रिया का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने किया।

योजना के तहत प्रत्येक आयु वर्ग में 25-25 बालक और बालिकाओं का चयन किया जाएगा। जिले में 300 खिलाड़ियों (150 बालक व 150 बालिकाएं) को चयनित कर 1,500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पहले दिन 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की परीक्षा आयोजित हुई।

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को 9 से 10 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद अन्य आयु वर्गों की चयन प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!