खबर को सुनें

उखीमठ (रूद्रप्रयाग)। 19 मार्च को श्री तुंगनाथ ट्रेक पर ट्रैकिंग के लिए निकले ग्रुप में से एक सदस्य का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गया जिस कारण उन्हें रात्रि में वहीं रुकना पड़ा। इस घटना की जानकारी रविवार सुबह थाना उखीमठ ने एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को दी गयी।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुंगनाथ ट्रेक के लिए रवाना हुई। लगभग तीन घण्टे पैदल ट्रैकिंग के पश्चात टीम युवक तक पहुंची। युवक की हालत काफी खराब थी जो अत्यधिक थकान और स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण चलने में भी असमर्थ था। रेस्क्यू टीम ने युवक डॉ. राहुल गावा पुत्र कृष्णलाल गावा उम्र 32 वर्ष, निवासी- सैक्टर 09 गुडगांव हरियाणा को प्राथमिक उपचार दिया गया । जिसके पश्चात रेस्क्यू टीम ने स्ट्रैचर के माध्यम से अत्यधिक विषम परिस्थितियों में पैदल मार्ग से होते हुए युवक को चोपता पहुंचाया गया। जहां युवक के साथी पूर्व से मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!