खबर को सुनें

शव छह दिनों से लापता गुजरात निवासी मनीष का बताया जा रहा है

ऋषिकेश। एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि ऋषिकेश पशुलोक बैराज के पास एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला डीप डाइविंग टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत शव की सर्चिंग की गई और शव दिखाई देने पर शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण द्वारा बताया गया कि शव पूर्व में लक्ष्मण झूला के पास नहाते समय डूबे हुए व्यक्ति, नाम मनीष पुत्र जयंती उम्र 32 वर्ष निवासी सूरत गुजरात का है। जो विगत 06 दिनों से लापता था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!