खबर को सुनें

देहरादून। रविवार को प्रातः हरबर्टपुर पुलिस चौकी, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि ढालीपुर के पास शक्तिनहर में 02 युवक पिछले दिन शाम को नहाते समय डूब गए थे, जिसमें एक युवक को तो स्थानीय लोगों द्वारा निकाल लिया गया था जबकि दूसरा लापता हो गया था जिसमें उक्त लापता युवक की सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से निरीक्षक विनोद गौड के नेतृत्व में SDRF फ्लड टीम द्वारा कल से ही मोके पर गहन सर्चिंग की जा रही थी।

सोमवार को SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा अनेक संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग करते हुए युवक का शव बरामद कर लिया जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:-

सुनील पुत्र फलक सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम राजा वाला, बाढ़ वाला देहरादून।

SDRF टीम का विवरण:-
1. HC आशिक अली
2. का. विक्रम सिंह
3. का. नीरज खंडूरी
4. का. रजत तोमर
5. फ़ा.मैन लक्ष्मण सिंह
6. फ़ा.मैन संदीप सिंह
7. का. विकेश
8. टेक.अक्षय

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!