खबर को सुनें

नैनीताल। रविवार को रात 21:10 बजे जनपद नियंत्रण कक्ष नैनीताल के द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई की हेड़ाखान के पास नाले में एक व्यक्ति बह गया। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निराक्षक मनोज रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

चूंकि हेड़ाखान पहुंचने से पूर्व आपदा के कारण सड़क मार्ग टूटा हुआ था जिससे कई स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने कारण एस.डी.आर.एफ. टीम 6 किलोमीटर पैदल चलकर घटनास्थल में प्रात: करीब 2:30 am पर पहुंची( जहां से व्यक्ति बह गया था)। एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि में ही सर्चिंग अभियान चलाया गया, सर्चिंग के दौरान रोड से लगभग 2 किलोमीटर नीचे बरसाती नाले के पास नदी किनारे व्यक्ति का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला,जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा खोदकर निकाला गया व मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक व्यक्ति का नाम

नर सिंह पुत्र  किशन सिंह उम्र 58 वर्ष
निवासी हेड़ाखान जनपद नैनीताल

SDRF टीम का विवरण

उप निरीक्षक मनोज रावत, आरक्षी सुरेंद्र सिंह, प्रदीप मेहता, कृष्णा,  महेंद्र सिंह , चालक आनन्द

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *