खबर को सुनें

गौचर। राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला-2022 की तैयारियों को लेकर पहली बैठक जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में 06 सितंबर को अपराह्न 3ः00 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज गौचर के सभागार में होगी। यह जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी/मेलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में मेले के आयोजन के संबध में विभिन्न विभागों के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विर्मश किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को बैठक में प्रतिभाग करने को कहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!