देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

देहरादून। डाकपत्थर शक्ति नहर में डूबा 19 वर्षीय किशोर, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद। आज 11 मई 2022 को  चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF टीम को सूचना से अवगत कराया गया है कि डाकपत्थर शक्ति नहर में एक 19 वर्षीय किशोर डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट डाकपत्थर से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF टीम द्वारा उक्त किशोर की सर्चिंग हेतु राफ्ट व डीप डाइवर्स की सहायता से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।  सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर लक्ष्मण सिंह को पानी की गहराई में भेजा गया। डीप डाइवर द्वारा  25 से 30 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर के शव खोज निकाला गया व उक्त किशोर नाम वेदांक जोशी पुत्र राजेंद्र जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी तहसील चकराता के शव को  बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!