खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल-थराली मोटर मार्ग पर बुधवार की देर सायं नदकेशरी के पास पहाड़ी के ऊपर से स्कूटी पर मलवे के साथ पत्थर गिरने से स्कूटी में सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर से घायल हो गये है। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया है

बुधवार को देर सांय सात बजे के आसपास स्कूटी सवार देवाल से थराली की ओर जा रहा थे। तभी नंदकेसरी और कोठी गांव के बीच मे चट्टान से मलवा और पत्थर स्कूटी पर जा गिरा। जिससे राड़ीबगड निवासी 21 वर्षीय नितिन चंदोला पुत्र गिरीष चंदोला की मौके पर मौत हो गई। जबकि स्कूटी में सवार राडीबगड निवासी 30 वर्षी सतीश नेगी पुत्र संग्राम सिंह और 24 वर्षीय सागर जोशी पुत्र प्रमोद कुमार गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार गिरीश तिवारी, चौकी इंचार्ज विनोद रावत, राजस्व उपनिक्षक प्रमोद नेगी सहित राजस्व टीम और डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचे कर राहत और बचाव किया। परिजनो को घटना की सूचना दे दी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!