खबर को सुनें

जोशीमठ(चमोली)। नरसिंह ग्रुप के युवाओं ने विष्णुप्रयाग के पास बद्रीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों को गुलाब का शरबत पिलाया। युवाओं ने निर्जला एकादशी पर लगभग 3000 तीर्थ यात्रियों को गुलाब का शरबत वितरित किया। युवाओं ने लगभग 6 घंटे तक तीर्थ यात्रियों को शरबत वितरित किया। नरसिंह ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने बताया युवा प्रत्येक निर्जला एकादशी व कई अन्य पर्वों पर पिछले कई वर्षों से अपनी सेवा देते आ रहे हैं। युवाओं की प्राथमिकता सेवा देने के साथ-साथ उत्तराखंड के उत्पादों से लोगों को जोड़ना भी है। ताकि बाहर से आए लोगों को उत्तराखंडी उत्पादों की जानकारी भी हो सके। और आने वाले लोगों के हृदय में उत्तराखंडियो के प्रति एक अच्छी छवि भी बनी रहे। इस अवसर पर अवधेश अग्रवाल, सुधीर बिष्ट, महेंद्र, पंकज, सुधीर शर्मा आदि कई युवाओं ने अपनी सेवा दी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!