खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। प्रसिद्ध चित्रकार बी मोहन नेगी की पुण्यतिथि पर रंगकर्मियों, साहित्यकार व चित्रकारों ने याद  किया। लोक कला एवं पहाड़ की संस्कृति को अपनी कलम, कविता एवं चित्रों के द्वारा उकेरने वाले प्रसिद्ध एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी बृज मोहन नेगी की 8वीं पुण्यतिथि पर सर्वोदय केंद्र में प्रयास साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने उन्हें याद किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चित्रकार सुरेश वर्मा, बद्रीनाथ वनप्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। चित्रकार वर्मा ने शहर में घटती सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियां समाज में जन चेतना को जाग्रत करती है। उन्होंने नई पीढ़ी को  समाज एवं संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया।  उन्होंने बी मोहन नेगी के चित्रों की खूबियों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सुरेश वर्मा को बी. मोहन नेगी  स्मृति सम्मान से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता किरन पुरोहित, शिक्षक एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षक मनोज सती, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पशु प्रेमी हरिकृष्ण ममगाई, प्रयास साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के संस्थापक सदस्य मंगला कोठियाल, कलम क्रांति साहित्यिक कला मंच की शशि देवली, शिक्षक नेता के के डिमरी ने अपने विचार रखे। इस दौरान कलम क्रांति साहित्यिक संस्था द्वारा बी मोहन नेगी की स्मृति में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमेंं शशि देवली, मनोज तिवाड़ी, प्रेरणा सेमवाल, लता झिंक्वाण, जसवंत सिंह, प्रियाशी, हरिओम, डॉ दर्शन सिंह ने अपनी काव्य रचनाओं से बी मोहन को याद किया।

इस अवसर पर सुनील पुंडीर, ममता भट्ट, राजेंद्र पुरोहित, दीवान सिंह नेगी,  चंद्रकला बिष्ट, देवेश्वरी, राकेश सती, जसवंत सिंह, दिनेश सिंह पंवार, विनय किमोठी, अरविंद सिंह रावत, भरत सिंह गडिया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी एवं डा डीएस नेगी ने संयुक्त रूप से किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!