खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस पार्टी चमोली की ओर से रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस पर उनको याद करते हुए राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई तथा वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को फल वितरित किये गय।

गोपेश्वर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, नगराध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है।  युवाओं के लिए उनकी दृष्टि, पंचायत राज की मजबूती, 18 वर्ष की आयु पर मतदान का अधिकार, संविधान के 73वें 74वें संशोधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर क्षेत्र में क्रांति के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी एक आर्दश युग पुरुष थे। सभी को समान अधिकार और न्याय मिले के प्रणेता रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, दीवान सिंह बिष्ट, मनीष नेगी, देवेन्द्र फरस्वाण, रवीन्द्र नेगी, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, भगत कनियाल, संदीप झिंक्वांण, नरेन्द्र भारती, मदनलाल, प्रताप लाल, जयवीर नेगी, पुष्कर सूरी, किशोरी लाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *