खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली के बीएड विभाग की ओर से पाठ्य सहगामी क्रियाओं की श्रृंखला के अंतर्गत तीज महोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की ओर मेहंदी, पारंपरिक वेशभूषा, मास्क मेकिंग, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभाग की प्राध्यापिका डॉ. विधि ढ़ौंडियाल ने किया। विभाग की प्रभारी प्रो. चंद्रावती जोशी ने इस अवसर पर सभी को तीज की बधाई दी और कहा कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपराओं को जीवंत रखने तथा उन्हें आने वाली पीढ़ी तक हस्तांतरित करने की जिम्मेदारी हमारी युवा पीढ़ी की है और प्रशिक्षणार्थी आगे चलकर एक आदर्श शिक्षक के रूप में छात्रों का और समाज का नैतिक चारित्रिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक रूप से उन्नयन कर सकते हैं। मेहंदी प्रतियोगिता में करीना, वेशभूषा प्रतियोगिता में लवली एवं गंगोत्री, ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में गौरव तथा ने मास्क मेकिंग प्रतियोगिता में अर्जुन कुमार ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. ममता असवाल, डॉ. हिमांशु बहुगुणा, डॉ. अखिल चमोली, डॉ. श्याम लाल बटियाटा, डॉ. चंद्रेश जोगीला, डॉ. कुलदीप नेगी भी उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!