खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड विधान सभा की 70 विधान सभा सीटों में से भाजपा की ओर से पहली सूची में 59 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है ।इन 59 प्रत्याशियों में चमोली जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये गये है। जैसे ही चमोली जिले के तीनों विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची  जारी हुई उसके साथ ही अन्य दावेदारों ने बगावती स्वर बुलंद करने शुरू कर दिए है। कुछ सोशल मीडिया के माध्यम अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे है तो कुछ सीधे चुनाव मैदान में कूदने को तैयार बैठे है।

गुरूवार को भाजपा की ओर से जारी पहली सूची में 59 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई जिसमें चमोली जिले की तीन सीटें भी शामिल है। चमोली के बदरीनाथ विधान विधान सभा सीट पर वर्तमान विधायक महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग सीट पर अनिल नौटियाल और थराली सुरक्षित सीट पर भोपाल राम टम्टा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जैसे ही इनके नामों की घोषणा हुई उसके बाद से अन्य दावेदारों ने अपने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। बदरीनाथ विधान सभा सीट पर तो एकाध को छोड़ कर किसी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की मगर कर्णप्रयाग और थराली सीट के दावेदारों ने निर्दलीय रूप से चुनाव  मैदान में कूदने का एलान भी कर डाला है। इनमें कर्णप्रयाग विधान सभा सीट से दावेदार टीका प्रसाद मैखुरी और थराली सुरक्षित सीट से उम्मीदवार और वर्तमान विधायक मन्नी देवी ने निर्दलीय चुनाव लडने की घोषणा तक कर डाली है, वहीं कुछ अन्य दावेदारों ने चुनाव लड़ने की घोषणा तो नहीं की मगर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मन का गुब्बार जरूर निकालने का प्रयास किया है। अब ऐसे में देखना यह होगा कि भाजपा आलाकमान रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए क्या करती है और किस प्रकार से इस डेमेज को कंट्रोल करने का प्रयास करती है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!