खबर को सुनें
  • आवेदनों और अभिलेखों की गहन जांच के निर्देश
  • पात्र मामलों का नियमानुसार हो निस्तारण

गोपेश्वर (चमोली)। राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण के लंबित प्रकरणों में पारदर्शिता और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का शासन के निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के आधार पर ही परीक्षण किया जाए।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने जिले की विभिन्न तहसीलों से प्राप्त राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण संबंधी आवेदनों और प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों में उपलब्ध अभिलेखों और साक्ष्यों की गहन जांच की जाए, ताकि पात्र आवेदकों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में तथ्यों के सत्यापन या अभिलेखों की अतिरिक्त जांच की जरूरत है, वहां आवश्यक जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। किसी भी मामले में मानकों की अनदेखी न हो और अनावश्यक देरी भी नहीं की जाए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि चिन्हीकरण की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, चंद्र शेखर वशिष्ठ, अबरार अहमद, अलकेश नौड़ियाल समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!