खबर को सुनें

पुरोला। नशा तस्करों के तार मैदान से पहाड़ तक जुड़े हुए हैं। यूपी से देहरादून, हरिद्वार और वहां से स्मैक पहाड़ के युवाओं को बर्बाद करने के लिए भेजी जाती है। उत्तरकाशी पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसपी अर्पण यदुवंशी के कमान संभालने के बाद से ही उन्होंने सभी थानों को नशे खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए, जिसके बाद सभी थानों और चौकी क्षेत्रों में चेकिंग की जा रही है। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस ने चेकिंग के दौरान कृषि निवेष केंद्र नौगांव रोड़ पुरोला रामेश्वर नाम के व्यक्ति को 12.48 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक को देहरादून से खरीदकर इसको सांकरी, मोरी में अच्छे मुनाफे पर बेचने के लिए ले जा रहा था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!