खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ  के कपाट बंद होने के अवसर पर 19 नवम्बर को जनपद में अवकाश रहेगा। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी चंदन बनकोटी ने बताया कि चार नवम्बर को हरिबोधनी एकादशी के लिए जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। बाद में चार नवम्बर को शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। चार नवम्बर को घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर स्थानीय जनभावनाओं व आस्था को ध्यान में रखते हुए 19 नवम्बर को श्री बद्रीनाथ जी के कपाट बंद एवं श्री बदरीनाथ में बद्रीविशाल  के वर्ष में होने वाले अंतिम दर्शनार्थ स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!