खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। इन पांच वर्षों में चमोली जिले के लिए मुख्यमंत्री की ओर से माह नवम्बर तक 248 घोषणाऐं की गई जिसमें से 166 घोषणाओं को वित्तीय प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। जिसमें से 65 योजनाऐं पूर्ण हो चुकी है और 77 पर कार्य चल रहा है। बाकि 24 योजनाओं पर अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिन पर कार्य शुरू होने की प्रक्रिया जारी है। जबकि 82 घोषणाओं को अभी तक वित्तीय प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल पायी है।

चमोली जिले के विभिन्न विभागों के लिए सीएम की ओर से की गई घोषणाओं में लोनिवि की 81, आपदा की पांच, सूचना प्रोद्योगिकी की एक, सेवायोजन की एक, बाल विकास विभाग की एक, शिक्षा विभाग की 34, पर्यटन विभाग की पांच, शहरी विकास विभाग की 14, सिंचाई विभाग की 22, लघु सिंचाई की एक, ग्राम्य विकास विभाग की एक, जिला पंचायत की चार, ग्रामीण निर्माण विभाग की 02, उरेडा एक, उद्यान सात, कृषि एक, स्वास्थ्य विभाग छह, तकनीकी शिक्षा तीन, आवास विकास 11, उच्च शिक्षा आठ, संस्कृति 13, युवा कल्याण आठ, राजस्व एक, राज्य संपत्ति दो, आपूर्ति विभाग एक, परिवहन विभाग दो, पेयजल निगम आठ और जल संस्थान की एक घोषणा शामिल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *