खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के समीप दशोली ब्लॉक के कठूड़ गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में 25 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। लेकिन विभाग की ओर से यहां महज एक शिक्षक की तैनाती की गई है। ऐसे में शिक्षक के अवकाश अथवा विभागीय कार्य से अन्यत्र जाने पर छात्रों की पढाई ठप हो रही है।

ग्राम प्रधान लक्ष्मण कनवासी, सुनील, विजेंदर सिंह, देवेन्द्र सिंह और विक्रम सिंह ने कहा शिक्षा विभाग के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम और सरकारी विद्यालयों में शिक्षा सुधार के दावों को देख ग्रामीणों ने बीते वर्ष अपने बच्चों को निजी विद्यालयों से प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश दिलाया था। लेनिक प्रवेश के बाद विभाग की ओर से यहां शिक्षक की तैनाती को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कई बार मामले में विभागीय अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन से भी गुहार लगाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने अब शीघ्र शिक्षक की तैनाती न किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

जिले में शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। निदेशालय से शिक्षकों की नियुक्ति किये जाने पर प्राथमिक विद्यालय कठूड़ सहित अन्य विद्यालयों में भी शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

एलएम चमोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी, चमोली।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!