खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पीआरडी जवानों ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी समस्याओं के समाधान की मांग का एक पत्र सौंपा।

पीआरडी की ओर से सीएम को सौंपे मांग पत्र में मांग की है कि पीआरडी प्रशिक्षित जवानों को विभागीय भर्ती में वरियता दी जाए, पीआरडी जवानों की ओर से कोविड काल में की गई ड्यूटी का छह हजार रुपये का भत्ता दिये जाय, जवानों को पूरे साल पर कार्य दिया जाए, पीआरडी जवानों को टीए, डीए दिए जाने की घोषणा की जाए साथ ही उच्च हिमालयी स्थानों पर तैनात पीआरडी जवानों को अतिरिक्त भत्ता दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पीआरडी संगठन के अध्यक्ष बलवंत राणा, सतेंद्र रमोला, रमेश लाल, ताजबर सिंह, नरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!