खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। होली के त्यौहार को सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर और पुलिस उपाधीक्षक यातायात नताशा सिंह ने थाना गोपेश्वर में क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सभी समुदाय के व्यक्तियों, स्थानीय व्यापारियों, सीएलजी सदस्यों के साथ एक बैठक कर  त्यौहार, होली पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने  की अपील की।

बैठक में त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा त्यौहार के दौरान लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं वाहन चालकों से विशेष अपील की गई कि नशे की हालत में वाहनों को न चलायें, गति पर नियन्त्रण रखें और वाहन में ओवर लोडिंग न करें। सोशल मीडिया से संबंधित आपत्तिजनक पोस्टों के संबंध में संवेदनशीलता बनाए रखने, साम्प्रदायिकता से सम्ंबंधित किसी भी अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *