खबर को सुनें

लैन्सडाउन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में 21 जून 2022 गुमखाल बैरियर के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने अपने वाहन को पर्क कर दिया था। भारी बारिश के कारण मिट्टी बह जाने के कारण वाहन गहरी खाई में जाने वाली थी। जिस पर गुमखाल बैरियर पर नियुक्त आरक्षी भीष्म शाह द्वारा त्वरित कार्यवाही कर स्थानीय लोगों की सहायता से गाड़ी को धक्का मार कर सुरक्षित जगह पर खड़ा किया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!