खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने रविवार को को गोचर बेरियर के पास वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की है। जिसका बाजार भाव डेढ़ लाख रुपये के आसपास आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक चमोली ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र डोबाल ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस लगातार नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के प्रति कार्रवाई करने में जुड़ी है। उन्होंने बताया कि सभी थाना, चैकियों के प्रभारियों को इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी किये गये है। इसी कड़ी में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सौनी के निर्देशन में  कोतवाली कर्णप्रयाग की ओर से रविवार को वाहनों की सघन चैकिंग चलाते हुए गोचर चैकी के पास लगे बेरियर के पास वाहनों और व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान रायपूर देहरादून निवासी कैलाश खंडूरी के पास से डेढ किलो चरस बरामद किया है। जिसे वह चमोली जिले से एकत्र कर बेचने के लिए ले जा रहा था। बताया कि इस अवैध चरस की बाजार कीमत डेढ लाख के आसपास आंकी गई है। पकड़े गये आरोपित के विरूद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए ढाई हजार रुपये ईनाम की घोषणा भी की। एसपी ने बताया कि इस पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी, कोतवाली निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा, चैकी प्रभारी गोचर प्रदीप राणा समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!