खबर को सुनें

गोचर (चमोली)। चमोली जिले के गोचर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक दिवसीय शीतकालीन शिविर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला कर्णप्रयाग के जिला कार्यवाह विष्णु दत्त भट्ट ने किया।

इस एक दिवसीय शीतकालीन शिविर में गौचर नगर के 70 स्वयं सेवको ने भाग लिया। जिसमें कक्षा आठ से 12 तक के 40 विद्यार्थी और 30 व्यावसायिक स्वयं सेवकों ने शारीरिक व्यायाम, विभिन्न खेलों के साथ बौद्धिक सत्र में भाग लिया। इस मौके पर वर्गाधिकारी सुबोध डिमरी, सह विभाग कार्यवाह मुकेश बिष्ट, जिला प्रचारक जगदीप, व्यवस्था प्रबंधन प्रमुख नवीन रावत, नगर कार्यवाह/प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर गौचर, चैतन्य बिष्ट, नन्द किशोर मिश्रा, जिला शारीरिक प्रमुख व हिमांशु नगर विद्यार्थी विस्तारक कर्णप्रयाग आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!