खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उच्च हिमालय में स्थित हेमकुंड साहिब इलाके में भारी बर्फवारी के बीच श्रद्धालु दर्शनों के लिए हाथ पांव मार रहे हैं। इस दौरान पुलिस कर्मी तीर्थयात्रियों का हाथ थाम कर यात्रा करवा रहे हैं।

दरअसल हेमकुंड साहिब-लोकपाल लक्ष्मण मंदिर क्षेत्र बर्फवारी से लकदक हो गया है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक का मार्ग बर्फ से लबालब हो गया है। बर्फवारी से लबालब रास्ते से आवाजाही करना चुनौतीपूर्ण बन गया है। अत्यधिक फिसलन के कारण तीर्थयात्री मुश्किलों के बीच यात्रा कर रहे हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए चमोली पुलिस के जवानों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इसके तहत बुजुर्गो, महिलाओं तथा शारीरिक रूप से कमजोर यात्रियों को सहारा देकर पुलिस कर्मी बर्फीले तथा फिसलन भरे रास्ते से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सहायता को पुलिस ने भी अपना सेवाभाव मान लिया है। इसी सेवाभाव के तहत पुलिस कर्मियों की यात्रा में मददगार बने हुए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!