खबर को सुनें

हरिद्वार। बीते रविवार को सिडकुल स्थित हैवेल्स कंपनी से पंखों के ढक्कन चोरी के मामले का खुसाला करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। सिडकुल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती 17 अप्रैल को ऑटो चालक कुलदीप सिडकुल स्थित हैवेल्स कंपनी से पंखों के ढक्कन लेकर एआर कंपनी सिडकुल के लिए निकला था। रास्ते में इसने वाहन को रोककर वाहन में रखे बॉक्स में से तीन बॉक्स दूसरे वाहन में चढ़ा दिए। इसकी शिकायत सिडकुल थाने में की गई थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की चोरी किया गया उक्त माल एक छोटे हाथी में है, जो टेंपो स्टैंड सिडकुल पर खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए माल समेत आरोपी चालक कुलदीप व संजीव निवासीगण सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!