खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। विकास खंड नंदानगर के सीएचसी के डा. के साथ तीमारदोरों की ओर से की गई मारपीट के बाद मंगलवार को चमोली जिले के सभी चिकित्सकों की ओर से की गई हडताल के बाद पुलिस हरकत में आयी ओर मामले के आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि सीएचसी नंदानगर में कार्यरत डॉ. रोहित चैहान पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी बायला थाना चकराता देहरादून की ओर से रविवार की रात्रि में थाना नंदानगर में तहरीर दी कि रात्रि में आकस्मिक कक्ष ड्यूटी के दौरान उनके साथ छह युवकों की ओर से मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी दी और अस्पताल की संपति को क्षति पहुंचायी गयी है। तहरीर के आधार पर  थाना नन्दानगर अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में मंगलवार तक किसी गिरफ्तारी न होने पर जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों में ओपीडी बंद की गई जिसके बाद पुलिस ने मामले को बढ़ता देख।  दो आरोपित हरेन्द्र सिंह नेगी पुत्र महिपाल सिंह नेगी ग्राम मोख तल्ला थाना नन्दानगर और मुकेश सिंह पुत्र स्व. कमल सिंह  निवासी मोख तल्ला थाना नन्दानगर को गिरफ्तार कर लिया हैै।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!