खबर को सुनें

दूसरे दिन भी सरकारी अस्पतालों में रही ओपीडी बंद

गोपेश्वर (चमोली)। जिले के विकास खंड नंदानगर (घाट) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक के साथ बीते रविवार की रात्रि को तिमारदारों की ओर से की गई मारपीट के विरोध में चमोली जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों में ओपीडी बंद रही, वहीं हड़ताल के दबाव के चलते पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि नंदानगर सीएचसी में तैनात चिकित्सक डा. रोहित चैहान ने थाना नंदानगर में सोमवार दस जुलाई को तहरीर दी गई थी कि रविवार की रात्रि में आकस्मिक ड्यूटी के दौरान छह युवकों ने उनके साथ मारपीट तथा गाल गलौच की थी। मामले को लेकर चिकित्सक संघ की ओर से मंगलवार को ओपीडी बंद रख कर हड़ताल शुरू कर दी थी और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। और जब तक सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जाती ओपीडी बंद रखी जायेगी। पुलिस ने दो आरोपितों को मंगलवार को तथा चार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

वर्चुअल पुलिस थाना गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र डोबाल की ओर से आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाये जाने के निर्देश दिए गये थे। टीम की ओर से बुधवार को शेष चार आरोपित चरण सिंह नेगी पुत्र स्व. कमल सिंह नेगी उम्र 36 वर्ष, प्रेम सिंह भंडारी पुत्र आनन्द सिंह उम्र 46 वर्ष, गोविन्द सिंह भंडारी पुत्र कलम सिंह उम्र 54 वर्ष, प्रदीप सिंह भंडारी पुत्र सबर सिंह उम्र 27 वर्ष सभी  निवासी ग्राम मोख तल्ला नन्दानगर घाट चमोली को गिरफ्तार कर लिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!