खबर को सुनें

हरिद्वार। 50 लाख की रंगदारी मांगने व परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोपित कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे का पुलिस ने दबोचा है। बता दें की विक्रांत मलिक पुत्र दुष्यंत मलिक निवासी बड़ा परिवार गुरुकुल, हरिद्वार से नवोदय नगर स्थित एक प्लॉट के मामले को निपटाने के एवज में 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। धमकी जेल में बंद सुनील राठी व उसके गुर्गो द्वारा फोन पर दी गई थी। रकम न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी थी।एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस की सीआईयू सहित अलग-अलग टीम गठित कर स्वयं मामले की मॉनेटरिंग की। इस मामले में पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी सुशील गुज्जर पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मिरगपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ.प्र. को सिड़कुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक पिस्टल, 02 मैगजीन व 10 जिन्दा कारतूस बरामद किए। बता दें की बूलेट प्रूफ स्कार्पियो गाड़ी में घूमने वाले अभियुक्त सुशील गुज्जर द्वारा सुनील राठी के लिये काम करता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!